Saturday, July 5, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (MISA): भारत के इतिहास का एक विवादास्पद अध्याय

आपातकाल के दौरान लॉकअप में क्रूरता: कई जीवन भर के लिए हुए दिव्यांग, पैरों में बेड़ी डालकर महिला की हुई डिलीवरी, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सुनाई दास्तां

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किरावली में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा- अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है

live up bureau by live up bureau
Apr 22, 2024, 08:02 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को किरावली में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। गिरिराज महराज की यहां बड़ी कृपा है। दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है। सौभाग्य है कि इस धरती पर रहकर जीवन यापन कर आप सभी लोग भारत माता की सेवा करने में लगे हैं। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है। विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है। सीएम योगी ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद, प्रत्याशी राजकुमार चाहर को फिर से सदन भेजने की अपील की।

सीएम ने आग्रह किया कि घर-घर जाइए, मतदान का प्रतिशत बढ़ाइए। कहा कि इस माटी के लाल आर के एस भदौरिया वायु सेनाध्यक्ष के बाद भाजपा संग मिलकर आपके लिए कार्य करने को तत्पर हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग माफिया व अपराधी को गले का हार बनाकर बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। यह लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। चुनाव में इन्हें बोल दीजिए, वोट तो कमल पर जाएगा, तुम लोगों को 5 साल की छुट्टी दे रहे हैं, जाओ-खूब फातिहा पढ़ो।

हम अयोध्या में रामलला का दर्शन करा रहे हैं तो माफिया का राम-नाम सत्य भी करा रहे हैं। भाजपा सरकार है तो यह अद्भुत संयोग है। हमारा नारा राष्ट्रवाद है, जातिवाद नहीं। जाति व परिवार की बात करने वाले देश को कमजोर करना चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि रामनवमी के दिन भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। य़ह कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे, जैसे लगता था कि इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा, ही पैदा हो गई थी। पीएम मोदी का प्रताप है कि इन लोगों का झूठ फेल हो गया और रामलला का मंदिर भी बन गया।

पीएम मोदी ने ही अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया और प्राण-प्रतिष्ठा भी की। सूर्य तिलक के समय पीएम भले ही अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन अयोध्या में ही था। 500 वर्ष बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर ही जन्मोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत ने साबित कर दिया कि जो भी कौम विरासत का सम्मान करेगा, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ विरासत का सम्मान तो दूसरी तरफ विकास के कार्य भी हो रहे हैं। 1947 में पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था। भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में 23 करोड़ जनता भूखों मर रही है।

पाकिस्तान की आबादी से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दस वर्ष में गरीबी रेखा से उठाकर खुशहाल व स्वावलंबी जीवन दिया गया। कांग्रेस व सपा वाले गरीबों के हकों पर डकैती डालने के लिए जनधन अकाउंट नहीं खोलते थे। गरीब सर्दी में ठिठुरता था तो बरसात में भूखों सो जाता था, लेकिन मोदी जी के राज में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के आधार पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सुविधा सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने विरासत व विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना, पीएम किसान बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के पीछे पीएम मोदी का नेतृत्व-मार्गदर्शन है तो संगठन के माध्यम से देश में ले जाने का कार्य भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आपके सांसद राजकुमार चाहर कर रहे हैं। आपके लिए गौरव की बात है कि आपके सांसद पूरे देश के किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं। आपका दायित्व बनता है कि राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़े करने वालों, गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए।

इस अवसर पर पूर्व वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया, केंद्रीय मंत्री/आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- कानपुर : पुलिस आयुक्त ने कहा- लोकतंत्र के महापर्व में चार चांद लगाने के लिए करें मतदान!
 
Tags: achieved targetAyodhya and KashiCm Yogi AddressedElection RallyKirawali
ShareTweetSendShare

Related News

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें
Videos

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 
Latest News

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें
Videos

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?
Latest News

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

3 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?

3 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

2 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

2 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies