Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

UP के कई जिलों में “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी; 2 दर्जन से ज्यादा भगौड़े अपराधियों को पुलिस ने लंगड़ा किया, जानें किन-किन मामलों में थे फरार!

कानपुर मेट्रो का भूमिगत सफर शुरू, विरासत व संस्कृति के रंगों से सजी दीवारें, पीएम मोदी ने दी 47,573 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश में ‘पनीर जिहाद’, ‘घी जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’; आखिर क्या किसी विशेष साजिश का है हिस्सा.? गोरखपुर में पकड़ा गया जहरीला पनीर बनाने वाला खालिद!

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home राष्ट्रीय

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में 

live up bureau by live up bureau
Apr 6, 2024, 05:59 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

चैत्र नवरात्रि 2024: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां जगदंबा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होती है। ये नौ दिन माता को समर्पित माने गए हैं। 

चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि भी कहा जाता है। 9 अप्रैल 2024 को घटस्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी और 17 अप्रैल को राम नवमी पर नवरात्रि का समापन होगा। ये नौ दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। इसमें भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए हम आपको लखनऊ के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अपना खासा महत्व है।

चंद्रिका देवी मंदिर- बक्शी का तालाब इलाके में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर शक्तिपीठ होने के साथ-साथ सिद्धपीठ भी है। चंद्रिका देवी को लखनऊ की कुलदेवी भी माना जाता है। ये मंदिर चौक चौराहे के बेहद करीब है। यहां पर भगवान लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा स्थित है लेकिन उन्हें काली के रूप में पूजा जाता है। ये मंदिर काफी प्राचीन है। नवरात्रि में यहां पर मेला लगता है, जो कि लखनऊ का सबसे बड़ा मेला होता है। नवरात्रि में यहां दर्शन करने के लिए लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। 

संदोहन माता का मंदिर – ये मंदिर चौपटिया चौराहे के पास स्थित है। इस मंदिर को लगभग 500 साल पुराना शक्तिपीठ और सिद्धपीठ माना जाता है। यहां पर शादी के बाद नए जोड़े अक्सर पूजा-पाठ करते हुए दिखाई पड़ते हैं। यहां पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी होते हैं। नवरात्रि में इस मंदिर का विशेष महत्व है।

बंदी माता का मंदिर – बंदी माता का मंदिर कटरा में स्थित है। यह मंदिर लगभग 200 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और साड़ी समेत श्रृंगार का सामान अर्पित करते हैं।

शीतला माता का मंदिर – शीतला माता के मंदिर को रामायण काल का बताया जाता है। इस मंदिर की स्थापना माता सीता के पुत्र लव द्वारा की गई थी। नवरात्रि में इस मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है। नवरात्रि के दिनों में यहां मेला भी लगता है।

संकटा देवी मंदिर – चौपटियां के पास रानी कटरा में स्थित संकटा देवी माता का मंदिर लखनऊ में सबसे अनूठा है। यह कश्मीर में विराजमान माता खीर भवानी की प्रतिमा का स्वरूप है, जो कई कश्मीरियों की कुलदेवी भी हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि में इनके दर्शन करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

श्री ज्वाला देवी मंदिर – श्री ज्वाला देवी मंदिर लखनऊ के आशियाना में स्थित है। यहां 2004 से एक अखंड ज्योत जल रही है। इस ज्योत को हिमाचल के ज्वाला देवी शक्तिपीठ से लाया गया था।

भुईयन देवी मंदिर – यह मंदिर लखनऊ के गणेशगंज में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में जब-जब पर्दा लगाया गया,, तब-तब पर्दे में या तो आग लग गई या पर्दा अपने आप ही गिर गया। जिसके बाद से यहां माता के सामने कभी कोई पर्दा नहीं लगाया गया। इस मंदिर में देवी का मुख पूर्व दिशा की ओर है। इस मंदिर की खासियत यह है कि भुईयन देवी माता के ठीक दाहिने हाथ पर बगल में संकटा माता भी मौजूद हैं। नवरात्रि में इनकी पूजा और कीर्तन के लिए पूरे प्रदेश से लोग आते हैं।

Tags: Chaitra Navratri 2024Famous TemplesLucknow
ShareTweetSendShare

Related News

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!
Latest News

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं
Latest News

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, 500 करोड़ की लागत से बनेगा श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, ट्रस्ट का भी होगा निर्माण
उत्तर प्रदेश

पाकिस्तानी नफीसा के संपर्क में भारत के 240 से अधिक मुस्लिम युवा! वाराणसी के तुफैल के खुलासे पर NIA ने बढ़ाया जांच का दायरा

पंजाब के बाद पीलीभीत में सिखों का मतांतरण, परिवार के मुखिया पर ईसाई मिशनरियों की नजर, लालच-अंधविश्वास के बाद अब भय का भी लिया जा रहा सहारा
राष्ट्रीय

“Operation Langda” continues in many districts of UP; Police crippled more than 2 dozen fugitive criminals

UP के कई जिलों में “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी; 2 दर्जन से ज्यादा भगौड़े अपराधियों को पुलिस ने लंगड़ा किया, जानें किन-किन मामलों में थे फरार!

कानपुर मेट्रो का भूमिगत सफर शुरू, विरासत व संस्कृति के रंगों से सजी दीवारें, पीएम मोदी ने दी 47,573 करोड़ की सौगात

कानपुर मेट्रो का भूमिगत सफर शुरू, विरासत व संस्कृति के रंगों से सजी दीवारें, पीएम मोदी ने दी 47,573 करोड़ की सौगात

30 मई 2025; आज शाम की बड़ी खबरें…

30 मई 2025; आज शाम की बड़ी खबरें…

30 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

30 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

'Paneer Jihad', 'Ghee Jihad' and 'Spit Jihad' in Uttar Pradesh; Is it all part of a special conspiracy?

उत्तर प्रदेश में ‘पनीर जिहाद’, ‘घी जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’; आखिर क्या किसी विशेष साजिश का है हिस्सा.? गोरखपुर में पकड़ा गया जहरीला पनीर बनाने वाला खालिद!

29 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

29 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, 500 करोड़ की लागत से बनेगा श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, ट्रस्ट का भी होगा निर्माण

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, 500 करोड़ की लागत से बनेगा श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, ट्रस्ट का भी होगा निर्माण

फिर उठा UP में ब्यूरोक्रेट्स की नियुक्तियों पर सवाल, बताते हैं कैसा दागदार रहा समाजवादी पार्टी के दो कार्यकालों का इतिहास!

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies