Sunday, July 6, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (MISA): भारत के इतिहास का एक विवादास्पद अध्याय

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश, यहां कदम-कदम पर है खतरा, यात्रा करने से पहले जान लें हालात

ग्लोबल पीस इंडेक्स ने हाल ही में एक सूची जारी की है, जिसमें दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश का नाम शामिल है। यह सभी देश युद्ध, संघर्ष और अशांति के दौर से जूझ रहे हैं। इस सूची में यमन शीर्ष पर वहीं दसवें पायदान पर माली देश का नाम शामिल है।

live up bureau by live up bureau
Aug 27, 2024, 04:53 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे खतरनाक देश की बात की जाए तो तरह-तरह की तस्वीरें आंखों के सामने आने लगती हैं। जिसमें पाकिस्तान के आतंकी संगठन और अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत की क्रूर तस्वीरें प्रमुख हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तमाम वीडियो में इनके खौफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, दुनिया में इससे भी ज्यादा खतरनाक देश हैं। जिन्हें दुनिया के टॉप 10 खतरनाक देशों की सूची (World’s Most Dangerous Countries 2024) में शामिल किया गया है। ग्लोबल पीस इंडेक्स ने हाल ही में एक सूची जारी की है, जिसमें दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश का जिक्र किया गया है। यह सभी देश युद्ध, संघर्ष और अशांति के दौर से जूझ रहे हैं। इस सूची में यमन शीर्ष पर वहीं दसवें पायदान पर माली देश का नाम शामिल है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स की रिपोर्ट देश की सुरक्षा, संघर्ष, राजनीतिक स्थिति और मानव जीवन संकट के खतरे को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। World’s Most Dangerous Countries की रिपोर्ट प्रतिवर्ष 23 इंडिकेटर पर 163 देशों पर खतरे का मूल्यांकन करती है। जिसके बाद जीपीआई रेटिंग के आधार पर खतरे वाले देशों का मूल्यांकन किया जाता है।

Most Dangerous Countries 2024 में अबकी बार युद्ध को देखते हुए रूस और यूक्रेन जैसे देशों को भी शामिल किया गया है। जिसमें से यूक्रेन 3.28 जीपीआई स्‍कोर के साथ 5वें और 3.249 जीपीआई स्‍कोर के साथ रूस 7वें नंबर पर है। वहीं, इस सूची में यमन 3.397 जीपीआई स्‍कोर के साथ पहले नंबर पर है।

Most Dangerous Countries List 2024

1- यमन  3.397 जीपीआई स्‍कोर
2- सूडान  3.327 जीपीआई स्‍कोर
3- दक्षिणी सूडान   3.324 जीपीआई स्‍कोर
4-अफगानिस्‍तान    3.294 जीपीआई स्‍कोर
5- यूक्रेन    3.28 जीपीआई स्‍कोर
6-कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य   3.264 जीपीआई स्‍कोर
7-रूस   3.249 जीपीआई स्‍कोर
8-सीरिया   3.173 जीपीआई स्‍कोर
9-इजरायल   3.115 जीपीआई स्‍कोर
10- माली   3.095 जीपीआई स्‍कोर

1-यमन

Most Dangerous Countries 2024 सूची के अनुसार, यमन  देश का सबसे खतरनाक देश है। यहां सिंतबर 2014 में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी। ईरान से जुड़े शिया विद्रोही संगठन ‘अंसार अल्लाह’ ने यमन की राजधानी सना पर कब्ज़ा कर लिया था। तब से यहां गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। गृह युद्ध  के चलते अकाल, भुखमरी जैसी गंभीर समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं।

2-सूडान

खतरनाक देशों की सूची में सूडान दूसरे नंबर पर है। यह देश आजाद होने के बाद से जारी संघर्षों से 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। साथ ही 20 लाख के आसपास लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सूडान के दक्षिण कोर्डोफन और ब्‍लू नाइल क्षेत्र में जारी संघर्ष से पूरे देश की हालत खराब है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान के रहने वाले 1.4 करोड़ लोगों को सहायता की जरूरत है। जबकि इस देश की जनसंख्या 4. 57 करोड़ है।

3-दक्षिणी सूडान

दक्षिणी सूडान जनमत संग्रह के बाद 2011 में स्‍वतंत्र हुआ। लेकिन तब से यहां लगातार संघर्ष जारी है। इस देश की गिनती दुनिया के तीसरे सबसे बड़े देश के तौर पर होती है। इस देश का जीपीआई स्‍कोर 3.324 है।

4-अफगानिस्‍तान

2021 में अफगानिस्‍तान से अमेरिका ने अपनी सेना वापस बुला ली थी। जिसके बाद अफगानिस्‍तान की सत्ता पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगानिस्‍तान में ऐसी कई पाबंदियां लगाईं…जिसके बाद अफगानिस्‍तान की गिनती दुनिया के चौथे सबसे बड़े खतरनाक देश के रूप में होती है।

5-यूक्रेन
रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। जिसके बाद से लगातार यूक्रेन के हालात खराब होते जा रहे हैं। आकड़ों के अनुसार, फरवरी 2022 से 2024 तक यूक्रेन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जनजीवन के साथ यूक्रेन के स्कूल, अस्पताल के इमारतों को भी बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। इस लिहाज से यूक्रेन दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक देश है।

6-कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य दुनिया का छठा सबसे खतरनाक देश है। यहां दो विद्रोही समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस और सरकारी सैनिकों के बीच युद्ध जारी है। इस लड़ाई से आम नागरिकों को भी जूझना पड़ रह है। बीते जून महीने में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस के विद्रोहियों ने 100 से अधिक लोगों को एक साथ मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से लगातार यहां लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है।

7-रूस
यूक्रेन से युद्ध छेड़ने के बाद रूस दुनिया के वें सबसे खतरनाक देशों की सूची में 7वें नंबर पर आ गया है। यहां यूक्रेन से युद्ध के अलावा संगठित अपराध,भ्रष्टाचार, औद्योगिक दुर्घटनाओं के साथ-साथ प्रदूषण का खतरा बना हुआ है।

8-सीरिया
विस्फोट और युद्ध के लिए सीरिया दुनिया भर में जाना जाता है। यहां काफी समय से संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। इस लिहाज से सीरिया की गिनती दुनिया के 8वें सबसे खतरनाक देश के रूप में होती है। यहां 2011 से गृह युद्ध प्रारंभ हुआ था। तब से 66 लाख लोगों को इस देश से विस्थापित होना पड़ा है। युद्ध,गोला-बारूद और विस्फोट के चलते यहां के तमाम स्कूल, अस्पताल जैसी इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। जिसके चलते यहां के नागरिक शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

9-इजरायल

इजराइल को अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए जाना जाता है। बीते 10 महीनों से इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। हमास के अलावा ईरान समर्थित हिजबुल्‍लाह भी इजराइल पर लगातार मिसाइलें दाग रहा है। जिसके चलते इजरायल दुनिया का 9वां सबसे खतरनाक देश बन गया है।

यह भी पढ़ें: Pakistan: बलूचिस्तान में विद्रोहियों की आर-पार की जंग, BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी, 102 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया

10-माली

माली देश की गिनती दुनिया के 10वें सबसे खतरनाक देश के रूप में होती है। यह देश 2012 से संकट में घिरा हुआ है। यहां जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा के चलते हजारों लोगों की जान गई है वहीं लाखों की तादाद में लोग विस्थापित हुए हैं। साथ ही सुरक्षा, राजनीति और अर्थव्यवस्था का भी लगातार संकट बना हुआ है।

Tags: gpi scoreIsraelMost Dangerous Countries List 2024RussiaSyriaukraine
ShareTweetSendShare

Related News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!
Latest News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 
Latest News

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?
राष्ट्रीय

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?
Latest News

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय
उत्तर प्रदेश

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

3 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies