Sunday, July 6, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (MISA): भारत के इतिहास का एक विवादास्पद अध्याय

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home उत्तर प्रदेश

Special Report: यूपी में 8 प्रतिशत तो महाराष्ट्र, राजस्थान और बंगाल में भी कम हुआ BJP का वोट शेयर, जानिए कितना हुआ नुकसान!

2024 के लोकसभा चुनाव में UP में बीजेपी के वोट शेयर में 8.61 % की कमी आई है। अबकी बार भाजपा का वोट शेयर 41.37 प्रतिशत रहा। जबकि, समाजवादी पार्टी ने 2019 के 18.11 फीसदी वोट शेयर की अपेक्षा, अबकी बार 15 प्रतिशत की उछाल के साथ 33.59% वोट शेयर हासिल कर 37 सीटें जीती हैं।

live up bureau by live up bureau
Jun 7, 2024, 01:46 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

लखनऊ: लोकसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। NDA को स्पष्ट बहुमत मिला है और सरकार बनाने की कवायद जारी है। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एनडीए कुनबे में अन्य दलों को शामिल करने की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। लेकिन, यूपी व अन्य प्रदेशों में घटी बीजेपी की सीटें व गिरे वोट शेयर पर भी मंथन जारी है। 2019 की अपेक्षा अबकी बार बीजेपी की 26 लोकसभा सीटें घटी हैं। वहीं, वोट शेयर में भी 8.61% की कमी आई है। जबकि सपा के वोट शेयर में 5 फीसदी का उछाल आया।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में 49.98 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने में सफल रही थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के वोट शेयर में 8.61 % की कमी दर्ज की गई। अबकी बार भाजपा का वोट शेयर 41.37 प्रतिशत रहा। जबकि, समाजवादी पार्टी ने 2019 के 18.11 फीसदी वोट शेयर की अपेक्षा, अबकी 15 प्रतिशत की उछाल के साथ 33.59% वोट शेयर हासिल कर 37 सीटें जीतीं।

वहीं, सपा की यूपी में सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने 2019 में अकेले चुनाव लड़ा था, तब उसका वोट शेयर 6.36 फीसदी था। लेकिन, इस बार सपा के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस को फायदा मिला। कांग्रेस 9.46 फीसदी वोट शेयर हासिल कर अपने 6 सांसद बनाने में कामयाब रही। 2019 में कांग्रेस ने सिर्फ एक रायबरेली की सीट जीती थी।

यूपी की 80 लोकसभा सीटों का परिणाम

यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से इस बार विपक्षी गठबंधन ने 43 सीटें जीती हैं। जिसमें से 37 समाजवादी पार्टी व 6 कांग्रेस की सीटे हैं। वहीं, भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 36 सीटे जीती हैं। जिसमें से 33 भाजपा 2 जयंत चौधरी की आरएलडी व 1 सीट अपना दल की है। जबकि 1 अन्य सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर रावण ने जीत हासिल की है।

यूपी के अलावा इन बड़े राज्यों में भी गिरा भाजपा का  वोट शेयर

महाराष्ट्र

यूपी के अलावा भाजपा को महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी झटका लगा है। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से भाजपा गठबंधन सिर्फ 17 प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहा है। साथ ही 2019 की अपेक्षा यहां भाजपा का 1.66 प्रतिशत वोट शेयर भी गिरा है। 2019 में महाराष्ट्र में भाजपा का वोट शेयर 27.84% था, जब बीजेपी को 23 सीटें मिली थीं। परंतु इस बार 26.18% वोट शेयर के साथ सिर्फ 9 सीटें ही जीत सकी।

वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस का वोट शेयर 16.41 प्रतिशत के मुकाबले 16.92 पहुंचा गया, जिससे सीटों की संख्या एक से बढ़ कर 13 पर पहुंच गई। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से कांग्रेस 13, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 9, एनसीपी (UBT) 8, बीजेपी 9, शिवसेना (शिंदे गुट) 7, एनसीपी (अजित पवार गुट) 1, निर्दलीय 1 प्रत्याशी जीता है।

पश्चिम बंगाल

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल से निराशा हाथ लगी है। यहां से भाजपा को 2019 की अपेक्षा अबकी बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। इसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एक साक्षात्कार के दौरान किया था। लेकिन, यहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में सिर्फ 12 सीटें ही मिल सकीं। जबकि 2018 में 19 सीटें प्राप्त हुई थीं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा के वोट शेयर में भी गिरावट आई। जहां 2019 में भाजपा बंगाल में 40.7% वोट प्राप्त करने में सफल रही थी, वहीं अबकी बार भाजपा का वोट शेयर में 1.97 प्रतिशत गिरकर 38.73 फीसदी पर पहुंच गया। जबकि टीएमसी का वोट शेयर पिछली बार 43.3% की अपेक्षा अबकी बार 45.76% पर पहुंच गया और इसके बदौलत वह 29 सीटें जितने में कामयाब रही।

राजस्थान

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की 25 सीटों में से 14 पर कब्जा किया। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर भगवा लहराया था। 2019 में बीजेपी को 59.07 प्रतिशत वोट मिले थे,जबकि इस साल 49.24 प्रतिशत वोट पाने में ही कामयाब रही। इस तरह से भाजपा को पहले की अपेक्षा इस बार 9.83 फीसदी वोट कम मिले। यही कारण है कि कांग्रेस ने यहां से अपने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने में कामयाबी हासिल की।

Tags: BjpGajraula Loksabha seatLok Sabha Elections ResultNdaSpecial ReportUttar Praedesh News
ShareTweetSendShare

Related News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!
Latest News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें
Videos

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 
Latest News

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?
राष्ट्रीय

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें
Videos

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

Latest News

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!

जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शेख के अत्याचार पर साधी रही नेहरू ने चुप्पी!

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

5 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

2005 में जब तीर्थयात्रियों के भेष में आए आतंकियों ने अयोध्या में किया था हमला, CRPF ने ढेर किये थे पांचों आतंकी! 

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?

4 July स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: किसने दिया था स्वामी जी की विदेश यात्रा का खर्च,चीन और जापान के प्रति क्या थे उनके विचार?

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

4 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

संघ का अनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती’ की स्थापना का उद्देश्य, वैदिक व आधुनिक विज्ञान के बीच संबंधों को लेकर युवाओं को कैसे किया जा रहा प्रशिक्षण?

3 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

3 जुलाई 2025: आज की बड़ी खबरें

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय

धार्मिक पहचान छिपाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों के ढाबे, अब नाम के साथ QR कोड से होगी पहचान, सरकार ने खाद्य पदार्थों के रेट किए तय

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

3 जुलाई 1999; कारगिल युद्ध में सीतापुर के लाल कैप्टन मनोज कुमार पांडे का अमर बलिदान; खालूबार रिज पर परमवीर चक्र की गाथा

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies