Monday, May 12, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

दुनिया के वह देश जिन्होंने अपने परमाणु हथियार नष्ट किया या फिर दूसरे देशों को सौंप दिया

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

गार्ड ऑफ ऑनर देकर पाकिस्तान ने आतंकियों को दफनाया, लेफ्टिनेंट जनरल ने कबूला- ‘जिहाद है पाकिस्तानी सेना का असली मकसद’

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किरावली में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा- अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है

live up bureau by live up bureau
Apr 22, 2024, 08:02 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को किरावली में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। गिरिराज महराज की यहां बड़ी कृपा है। दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है। सौभाग्य है कि इस धरती पर रहकर जीवन यापन कर आप सभी लोग भारत माता की सेवा करने में लगे हैं। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है। विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है। सीएम योगी ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद, प्रत्याशी राजकुमार चाहर को फिर से सदन भेजने की अपील की।

सीएम ने आग्रह किया कि घर-घर जाइए, मतदान का प्रतिशत बढ़ाइए। कहा कि इस माटी के लाल आर के एस भदौरिया वायु सेनाध्यक्ष के बाद भाजपा संग मिलकर आपके लिए कार्य करने को तत्पर हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग माफिया व अपराधी को गले का हार बनाकर बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। यह लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। चुनाव में इन्हें बोल दीजिए, वोट तो कमल पर जाएगा, तुम लोगों को 5 साल की छुट्टी दे रहे हैं, जाओ-खूब फातिहा पढ़ो।

हम अयोध्या में रामलला का दर्शन करा रहे हैं तो माफिया का राम-नाम सत्य भी करा रहे हैं। भाजपा सरकार है तो यह अद्भुत संयोग है। हमारा नारा राष्ट्रवाद है, जातिवाद नहीं। जाति व परिवार की बात करने वाले देश को कमजोर करना चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि रामनवमी के दिन भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। य़ह कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे, जैसे लगता था कि इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा, ही पैदा हो गई थी। पीएम मोदी का प्रताप है कि इन लोगों का झूठ फेल हो गया और रामलला का मंदिर भी बन गया।

पीएम मोदी ने ही अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया और प्राण-प्रतिष्ठा भी की। सूर्य तिलक के समय पीएम भले ही अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन अयोध्या में ही था। 500 वर्ष बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर ही जन्मोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत ने साबित कर दिया कि जो भी कौम विरासत का सम्मान करेगा, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ विरासत का सम्मान तो दूसरी तरफ विकास के कार्य भी हो रहे हैं। 1947 में पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था। भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में 23 करोड़ जनता भूखों मर रही है।

पाकिस्तान की आबादी से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दस वर्ष में गरीबी रेखा से उठाकर खुशहाल व स्वावलंबी जीवन दिया गया। कांग्रेस व सपा वाले गरीबों के हकों पर डकैती डालने के लिए जनधन अकाउंट नहीं खोलते थे। गरीब सर्दी में ठिठुरता था तो बरसात में भूखों सो जाता था, लेकिन मोदी जी के राज में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के आधार पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सुविधा सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने विरासत व विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना, पीएम किसान बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के पीछे पीएम मोदी का नेतृत्व-मार्गदर्शन है तो संगठन के माध्यम से देश में ले जाने का कार्य भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आपके सांसद राजकुमार चाहर कर रहे हैं। आपके लिए गौरव की बात है कि आपके सांसद पूरे देश के किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं। आपका दायित्व बनता है कि राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़े करने वालों, गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए।

इस अवसर पर पूर्व वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया, केंद्रीय मंत्री/आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- कानपुर : पुलिस आयुक्त ने कहा- लोकतंत्र के महापर्व में चार चांद लगाने के लिए करें मतदान!
 
Tags: achieved targetAyodhya and KashiCm Yogi AddressedElection RallyKirawali
ShareTweetSendShare

Related News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल
Latest News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!
Latest News

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति
Latest News

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

Explainer: भारत की सबसे तेज और घातक ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक मिसाइल अब लखनऊ में बनेगी, जानिए क्या होगा खास…

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Latest News

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Latest News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

दुनिया के वह देश जिन्होंने अपने परमाणु हथियार नष्ट किया या फिर दूसरे देशों को सौंप दिया

दुनिया के वह देश जिन्होंने अपने परमाणु हथियार नष्ट किया या फिर दूसरे देशों को सौंप दिया

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

गार्ड ऑफ ऑनर देकर पाकिस्तान ने आतंकियों को दफनाया, लेफ्टिनेंट जनरल ने कबूला- ‘जिहाद है पाकिस्तानी सेना का असली मकसद’

गार्ड ऑफ ऑनर देकर पाकिस्तान ने आतंकियों को दफनाया, लेफ्टिनेंट जनरल ने कबूला- ‘जिहाद है पाकिस्तानी सेना का असली मकसद’

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

Explainer: भारत की सबसे तेज और घातक ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक मिसाइल अब लखनऊ में बनेगी, जानिए क्या होगा खास…

Explainer: भारत की सबसे तेज और घातक ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक मिसाइल अब लखनऊ में बनेगी, जानिए क्या होगा खास…

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

तुर्किए से भेजे ड्रोन का भारत पर अटैक करने में इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान, मलबे मिलने के बाद हुई पुष्टि, जानिए पाकिस्तान और तुर्किए के रिश्तों की गहराई!

10 मई 1857 और 2025; तब भारतीय हिन्दुत्व पर हुए हमले के बाद फिरंगियों से लड़े थे, अब आतंकियों से लड़ रहे हैं; लेकिन आज भी योद्धाओं ने हर मोर्चे पर सटीक जवाब दिया!

भारतीय सैन्य कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान सोशल मीडिया पर फैला रहा फर्जी खबरें, आर्मी दे रही साथ, PIB ने चेताया

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies