Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

UP के कई जिलों में “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी; 2 दर्जन से ज्यादा भगौड़े अपराधियों को पुलिस ने लंगड़ा किया, जानें किन-किन मामलों में थे फरार!

कानपुर मेट्रो का भूमिगत सफर शुरू, विरासत व संस्कृति के रंगों से सजी दीवारें, पीएम मोदी ने दी 47,573 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश में ‘पनीर जिहाद’, ‘घी जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’; आखिर क्या किसी विशेष साजिश का है हिस्सा.? गोरखपुर में पकड़ा गया जहरीला पनीर बनाने वाला खालिद!

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 170 निकायों को मिली 654.07 करोड़ की परियोजनाएं, नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

live up bureau by live up bureau
Mar 1, 2024, 10:10 am IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 654.07 करोड़ रुपए लागत की 3501 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के द्वितीय चरण में 41 जनपदों की 170 निकायों में 05 नगर निगम, 31 नगर पालिका परिषद, 134 नगर पंचायतों के लिए 338.81 करोड़ रुपए की 1715 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।  

वहीं 166 निकायों में 05 नगर निगम, 29 नगर पालिका परिषद, 132 नगर पंचायतों में 315.26 करोड़ रुपए लागत की 1786 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
22 जनपदो की 31 निकायों में 02 नगर निगम, 05 नगर पालिका परिषद, 24 नगर पंचायतों में 34.80 करोड़ रुपए लागत की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने अलीगढ़, प्रयागराज के महापौर तथा अन्य निकायों के चेयरमैन, अध्यक्ष व अधिकारियों से वर्चुअल संवाद कर विकास कार्यों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने आज जल निगम फील्ड हास्टल ‘‘संगम’’ में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ’गुरु’, की उपस्थिति में 41 जनपदों की 170 निकायों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें:- UP राज्यसभा चुनाव: BJP के सभी 8 प्रत्याशी जीते, सपा के 7 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

नगर विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 10 नगर निगमों का सीमा विस्तार 04 नगर पालिका परिषदों का उच्चीकरण, 42 नगर पालिका परिषदों एवं 72 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार तथा 112 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया। योजनान्तर्गत मार्ग निर्माण, जल निकासी हेतु नाला-नाली का निर्माण, सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केन्द्रों, कल्याण मण्डप, कार्यालय भवन, स्कूल व ऑगनबाड़ी केन्द्रों, प्रमुख चौराहों, पार्कों व उद्यानों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण, मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण आदि कार्य कराए जा रहे है।

एके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत किए गए 338.81 करोड़ रुपए की लागत से 1715 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें में 235.22 करोड़ रुपए की सड़क, नाली, फुटपाथ की 1219 परियोजनाएं, 42.63 करोड़ रुपए की जल निकासी की 191 परियोजनाएं, 19.82 करोड़ रुपए की विद्यालय मरम्मत व ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की 149 परियोजनाएं, 4.68 करोड़ रुपये की मुख्य व्यापारिक क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण की 13 परियोजनाएं, 11.74 करोड़ रुपए की पार्क व हरित क्षेत्र की 44 परियोजनाएं, 6.68 करोड़ रुपए की मुख्य चौराहों का सौन्दर्यीकरण की 33 परियोजनाएं, 10.73 करोड़ रुपये की स्ट्रीट लाइट की 42, 3.95 करोड़ रुपए की लाभार्थीपरक सेवाओं की 09 परियोजनाएं शामिल हैं।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत कार्यों का लोकार्पण किया गया, इसमें से 233.77 करोड़ रुपए की सड़क, नाली व फुटपाथ की 1390 परियोजनाएं, 24.39 करोड़ रुपए की जल निकासी की 71 परियोजनाएं, 14.20 करोड़ रुपए की पार्क व हरित क्षेत्र की 51 परियोजनाएं, 20.68 करोड़ रुपए की विद्यालय मरम्मत व ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की 175 परियोजनाएं, 1.43 करोड़ रुपए की पेयजल की 09 परियोजनाएं, 10.06 करोड़ रुपए की मुख्य व्यापारिक क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण कार्य की 29 परियोजनाएं, 3.35 करोड़ रुपए से मुख्य चौराहों के सौन्दर्यीकरण की 18 परियोजनाएं, 1.57 करोड़ रुपए की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट व शौचालय की 13 परियोजनाएं, 5.61 करोड़ रुपए की स्ट्रीट लाइट की 31 परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई।

कार्यक्रम में निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी निकायों के महापौर, चेयरमैन, अध्यक्ष, अधिकारी, पार्षद, सभासद एवं गणमान्य नागरिकों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें:- UP राज्यसभा चुनाव: BJP के सभी 8 प्रत्याशी जीते, सपा के 7 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

Tags: 170 Civic BodiesMinister InauguratedUrban DevelopmentUttar Pradesh
ShareTweetSendShare

Related News

1 जून 2025; आज की बड़ी खबरें
Videos

1 जून 2025; आज की बड़ी खबरें

“Operation Langda” continues in many districts of UP; Police crippled more than 2 dozen fugitive criminals
Latest News

UP के कई जिलों में “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी; 2 दर्जन से ज्यादा भगौड़े अपराधियों को पुलिस ने लंगड़ा किया, जानें किन-किन मामलों में थे फरार!

कानपुर मेट्रो का भूमिगत सफर शुरू, विरासत व संस्कृति के रंगों से सजी दीवारें, पीएम मोदी ने दी 47,573 करोड़ की सौगात
Latest News

कानपुर मेट्रो का भूमिगत सफर शुरू, विरासत व संस्कृति के रंगों से सजी दीवारें, पीएम मोदी ने दी 47,573 करोड़ की सौगात

30 मई 2025; आज शाम की बड़ी खबरें…
Videos

30 मई 2025; आज शाम की बड़ी खबरें…

30 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

'Paneer Jihad', 'Ghee Jihad' and 'Spit Jihad' in Uttar Pradesh; Is it all part of a special conspiracy?

उत्तर प्रदेश में ‘पनीर जिहाद’, ‘घी जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’; आखिर क्या किसी विशेष साजिश का है हिस्सा.? गोरखपुर में पकड़ा गया जहरीला पनीर बनाने वाला खालिद!

29 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

29 मई 2025; आज की बड़ी खबरें…

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

बदायूं का ‘ जामा मस्जिद शम्सी बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद’, जानिए हिंदू पक्ष का दावा कितना है मजबूत!

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा; कैसे ‘वात्सल्य ग्राम’ से सैकड़ों अनाथ बच्चों-वृद्ध महिलाओं का सहारा बनीं

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, 500 करोड़ की लागत से बनेगा श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, ट्रस्ट का भी होगा निर्माण

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, 500 करोड़ की लागत से बनेगा श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, ट्रस्ट का भी होगा निर्माण

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies