लखनऊ; समाजवादी पार्टी ने बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती को पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि कांशीराम की जयंती व्यापक स्तर पर मनाई जाए. इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कांशीराम को नमन करते हुए सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया.
मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सबकी समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए शत् शत् नमन! pic.twitter.com/KWLHAygEPV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2025
यह भी पढें: होली खेल रहे लोगों पर पुलिस ने की बर्बरता, लोगों ने SI पर लगाए गंभीर आरोप