फ्रांस के साथ भारत के रिश्ते लगातार अच्छे हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड रिलेशन में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले 6 वर्षों में व्यापार में लगभग 77% की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले 10 वर्षों में फ्रांस से भारत में आने वाले FDI में 3 गुना की बढ़ोतरी हुई है। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फ्रांस-भारत के अध्यक्ष कौमार आनंद के अनुसार, पीएम मोदी की इस यात्रा तक दोनों देशों के बीच व्यापार 20 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जो पिछले वर्ष 15 अरब डॉलर था। यानी, सिर्फ एक वर्ष में व्यापार में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है।