इस बार के महाकुंभ में रूस, बेल्जियम, आयरलैंड, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जापान, इजरायल, स्विट्जरलैंड सहित 12 से अधिक देशों के नागरिकों की भागीदारी देखी जा रही है। धार्मिक अखाड़ों की ओर से बताया गया है कि… इस बार के महाकुंभ में 7,000 से अधिक महिलाओं ने संन्यास लिया है, जो कई धार्मिक अखाड़ों से जुड़ी हैं। इनमें से 246 महिलाओं ने नागा संन्यासी बनना स्वीकार किया है।