Thursday, June 19, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

संभल हिंसा की चार्जशीट दाखिल: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या की रची गई थी साजिश, हिंसा में नाबालिग व महिलाएं भी शामिल

यूपी में बढती ‘लव जिहाद’ की घटनाएं सोचने को कर रहीं मजबूर, मजहबी पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को बना रहे शिकार, कोर्ट भी जाहिर कर चुका है चिंता

देवी अहिल्याबाई होल्कर के किन कार्यों को समाज तक पहुंचाना चाहता है संघ, जन्म त्रिशताब्दी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचार!

भगवान बुद्ध ने भक्तों को दिया था एक मुठ्ठी धान…अब सिद्धार्थनगर के उसी ‘काला नमक चावल’ की दुनिया भर में फैलेगी सुगंध, उत्पादन बढ़ाने के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर

गाजी नहीं अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर लगेगा मेला, 20 साल पहले ही सीएम योगी ने रख दी थी नींव

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home राजनीति

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए किन चेहरों को मिली कैबिनेट में जगह!

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को NDA के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। NDA सरकार में मोदी के अलावा 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की साथ ही 5 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।

live up bureau by live up bureau
Jun 10, 2024, 12:33 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। जहां उनके साथ 72 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने NDA के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। बता दें कि 2019 में भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत था। लेकिन 2024 में भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नही थे। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई।

कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री-

नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई है। इसमें कुछ पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया तो वहीं कुछ नए चेहरों को भी इसमें शामिल किया गया है। कैबिनेट में भाजपा ने गठबंधन के अपने साथियों का भी ख्याल रखा है। तेलुगु देशम पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति रामविलास, जनता दल सेक्युलर और जनता दल यूनाइटेड को भी कैबिनेट में शामिल किया है।

  • राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद वो गृह मंत्री बने थे। लेकिन मोदी के दूसरे कार्यकाल में वो रक्षा मंत्री रहे। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं।
  • अमित शाह ने तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली। पिछली सरकार में अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाला था। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।
  • नितिन गडकरी ने चौथे नंबर पर शपथ ली। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद चुने गए हैं।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  • मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
  • निर्मला सीतारमण पिछली सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाला था। वे रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं।
  • एस जयशंकर नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं। एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। जयशंकर लगातार दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं।
  • हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। मनोहर लाल पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्होंने मार्च में हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा दिया। मनोहर लाल हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
  • JDS के एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं। 18वें लोकसभा चुनाव में कुमारस्वामी ने कर्नाटक की मांड्या सीट से जीत दर्ज की है। कुमारस्वामी भारत के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं।
  • पीयूष गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
  • धर्मेंद्र प्रधान पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वो पेट्रोलियम मंत्री और शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। ओडिशा की संबलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा सांसद चुने गए हैं।
  • बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। जीतनराम मांझी पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। वो गया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
  • JDU के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह सांसद चुने गए हैं। वो बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
  • सर्बानंद सोनोवाल पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सोनोवाल असम के सीएम भी रह चुके हैं। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सोनोवाल सांसद चुने गए हैं।
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वीरेंद्र कुमार नरेंद्र मोदी की पहली दो सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • TDP के राममोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से लोकसभा सांसद चुने गए हैं।
  • प्रह्लाद जोशी नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं.
  • जुएल उरांव ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। जुएल उरांव पीएम मोदी की पहली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय सीट से सांसद चुने गए हैं। गिरिराज सिंह पीएम मोदी की पहली दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
  • अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे हैं। वो ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद चुने गए हैं। वो चौथी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने है। सिंधिया नरेंद्र मोदी की सरकार में दूसरी बार मंत्री बनने के अलावा यूपीए सरकार की दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं। 2020 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि 2019 में सिंधिया गुना से लोकसभा चुनाव हार गए थे।
  • भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। भूपेंद्र यादव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वो दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत पीएम मोदी की पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
  • अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं। अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बनी हैं।
  • किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। रिजिजू दो बार राज्यमंत्री और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
  • हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में भी मंत्री रहे हैं।
  • मनसुख मांडविया पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से मनसुख मांडविया पहली बार सांसद चुने गए हैं। हालांकि दो बार मनसुख मांडविया राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
  • जी किशन रेड्डी तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से सांसद चुने गए हैं। नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी जी किशन रेड्डी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
  • लोक जनशक्ति (रामविलास) के चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। चिराग पासवान पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। एलजेपी (रामविलास) के पांच सांसदों को 18वें लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा है।
  • सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सीआर पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। सीआर पाटिल पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ-

राष्ट्रपति ने जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई उनमें अर्जुनराम मेघवाल,
प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।

इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री की शपथ-

जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू , दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्य मंत्री पद की सपथ ली।

यह भी पढ़ें:- मोदी 3.0 सरकार में यूपी की धमक, यह 11 मंत्री करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व!

Tags: BIG STORYNew DelhiPm Modi
ShareTweetSendShare

Related News

संभल हिंसा की चार्जशीट दाखिल: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या की रची गई थी साजिश, हिंसा में नाबालिग व महिलाएं भी शामिल
Latest News

संभल हिंसा की चार्जशीट दाखिल: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या की रची गई थी साजिश, हिंसा में नाबालिग व महिलाएं भी शामिल

यूपी में ईसाई मतांतरण का जाल: सीतापुर के हिंदू बाहुल्य गांव में अब 90% ईसाई, गाजियाबाद से केरल का एक पादरी गिरफ्तार, पीलीभीत में प्रलोभन और भय का सहारा
उत्तर प्रदेश

यूपी में ईसाई मतांतरण का जाल: सीतापुर के हिंदू बाहुल्य गांव में अब 90% ईसाई, गाजियाबाद से केरल का एक पादरी गिरफ्तार, पीलीभीत में प्रलोभन और भय का सहारा

यूपी में बढती ‘लव जिहाद’ की घटनाएं सोचने को कर रहीं मजबूर, मजहबी पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को बना रहे शिकार, कोर्ट भी जाहिर कर चुका है चिंता
Latest News

यूपी में बढती ‘लव जिहाद’ की घटनाएं सोचने को कर रहीं मजबूर, मजहबी पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को बना रहे शिकार, कोर्ट भी जाहिर कर चुका है चिंता

देवी अहिल्याबाई होल्कर के किन कार्यों को समाज तक पहुंचाना चाहता है संघ, जन्म त्रिशताब्दी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचार!
Latest News

देवी अहिल्याबाई होल्कर के किन कार्यों को समाज तक पहुंचाना चाहता है संघ, जन्म त्रिशताब्दी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचार!

गाजी नहीं अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर लगेगा मेला, 20 साल पहले ही सीएम योगी ने रख दी थी नींव
Latest News

गाजी नहीं अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर लगेगा मेला, 20 साल पहले ही सीएम योगी ने रख दी थी नींव

Latest News

19 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

19 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

19 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

19 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

19 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

19 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

संभल हिंसा की चार्जशीट दाखिल: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या की रची गई थी साजिश, हिंसा में नाबालिग व महिलाएं भी शामिल

संभल हिंसा की चार्जशीट दाखिल: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या की रची गई थी साजिश, हिंसा में नाबालिग व महिलाएं भी शामिल

18 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

18 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

यूपी में ईसाई मतांतरण का जाल: सीतापुर के हिंदू बाहुल्य गांव में अब 90% ईसाई, गाजियाबाद से केरल का एक पादरी गिरफ्तार, पीलीभीत में प्रलोभन और भय का सहारा

यूपी में ईसाई मतांतरण का जाल: सीतापुर के हिंदू बाहुल्य गांव में अब 90% ईसाई, गाजियाबाद से केरल का एक पादरी गिरफ्तार, पीलीभीत में प्रलोभन और भय का सहारा

18 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

18 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

17 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

17 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

17 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

17 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

16 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

16 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies