Monday, May 19, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home Opinion

क्या राहुल गांधी को अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए ? जानिए क्या कहते हैं समीकरण!

live up bureau by live up bureau
Apr 29, 2024, 03:50 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

कांग्रेस अमेठी और रायबरेली को लेकर असमंजस में है। अपनी परम्परागत सीट पर अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। अमेठी और रायबरेली को लेकर मंथन जारी है। कहा यह जा रहा है कि यहां पांचवें चरण में वोटिंग होगी इसलिए पर्याप्त समय है। लेकिन, सम्भवत: सच यह है कि अभी राहुल गांधी एवं प्रियंका खुद तय नहीं कर पाए हैं कि उन्हें चुनावी मैदान में उतरना है या नहीं।

फिलहाल दिखावे के लिए यह फैसला पार्टी अध्यक्ष खड़गे पर छोड़ दिया गया है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ें। कार्यकर्ताओं की मांग जायज भी है, लेकिन पार्टी राहुल और प्रियंका को उम्मीदवार बनाने में डर क्यों रही है? यह समझ से परे है। उन्हें क्या हार का डर भयभीत कर रहा या फिर वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। ऐसा नहीं है तो उन्हें पार्टी का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

कहा जाता है कि कांग्रेस में संगठन या फिर गांधी परिवार का फैसला सर्वमान्य होता है। ऐसा नहीं लगता क्योंकि अगर बात पार्टी स्तर पर होती तो अब तक फैसला हो गया होता। ऐसा प्रतीत होता होता है कि  राहुल और प्रियंका गांधी का निजी निर्णय है जिसकी वजह से पार्टी फैसला नहीं ले पा रही है। क्योंकि प्रियंका गांधी ने कई बार संकेत दिया है वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।

वर्तमान समय में जो स्थिति है वह कांग्रेस के लिए बेहद चुनौती पूर्ण है। साथ ही अमेठी और रायबरेली के लिए यह स्थित गांधी परिवार के लिए कम चुनौती पूर्ण नहीं है। क्योंकि अभी तक वहां से सोनिया गांधी संसद पहुंचती रहीं हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल और प्रियंका गांधी को निश्चित रूप से अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस के लिए हार-जीत के मायने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण अमेठी और रायबरेली की जनता का सम्मान है। क्योंकि दोनों अहम सीट गांधी परिवार की परंपरागत विरासत रही हैं। यह अलग बात है कि अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी चुनाव जीतने में सफल रहीं हैं।

कांग्रेस राजनीति के संक्रमण काल से गुजर रही है। लेकिन, गांधी परिवार की अहमियत कांग्रेस और देश के लिए उतनी ही अहम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सियासी हमले के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को चुनते हैं। भाजपा को अच्छी तरह मालूम है कि उसका विकल्प कांग्रेस ही है। उसी तरह राजनीति में यह भी सच है कि जब तक कांग्रेस है तब तक गांधी परिवार के अस्तित्व को मिटाया नहीं जा सकता है। क्योंकि गांधी परिवार ने देश, कांग्रेस और राजनीति के लिए जो योगदान दिया है देश की जनता में कहीं ना कहीं से उसके लिए सुरक्षित कोना महफूज है। सियासी आलोचनाओं की बात दीगर है। क्योंकि राजनीति एक ऐसा विषय है जिसमें विरोधी के लिए समालोचना का स्थान नहीं होता।

दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश में अगर गांधी परिवार की उपस्थिति शून्य है तो यह राजनीति के विश्लेषण का विषय है। लोकतंत्र में जय-पराजय का खेल कोई मायने नहीं रखता है। क्योंकि यह फैसला जनता के हाथ में होता है। यह वही रायबरेली और अमेठी है जहां से इंदिरा गांधी को भी चुनाव हारना पड़ा। कांग्रेस विरोधी लहर में राजनारायण, जनता पार्टी से इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव जीत गए। राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी जीत गईं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह सीट कांग्रेस के हाथ से छिन गई। लोकतंत्र में हमेशा प्रयोग का विकल्प खुला रहता है। रायबरेली ने उन्हीं इंदिरा गांधी को फिर चुनकर दिल्ली भेजा। इसलिए हार-जीत के डर से चुनाव न लड़ना गांधी परिवार की राजनीतिक कमजोरी होगी।

उत्तर प्रदेश बड़ा हिंदी भाषी राज्य है। गांधी परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश से आता है। उत्तर प्रदेश से ही उसकी राजनीतिक शून्यता बौद्धिक राजनीति का संकेत नहीं देती। गांधी परिवार के लिए रायबरेली और अमेठी अहम सीट रही है। यहां की जनता ने इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी के अलावा नेहरू को कई बार दिल्ली भेजा और प्रधानमंत्री का ताज पहनाया। अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार की विरासत के रूप में जानी जाती है। यहां की जनता ने गांधी परिवार को बहुत सम्मान दिया है। रायबरेली में कांग्रेस 1952 से लेकर अब तक 17 बार जीत दर्ज कर चुकी है। लेकिन सोनिया गांधी की तरफ से सक्रिय राजनीति से अलविदा होने के बाद इस सीट पर गांधी परिवार को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं मिल पा रहा है। सियासी टिप्पणियों और आलोचना से बाहर निकलकर प्रियंका और राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।

राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने भरपूर स्नेह और सम्मान दिया है। 2004 में राहुल गांधी पहली बार अमेठी से चुनाव लड़े और तीन बार सांसद चुने गए। 2019 में उन्होंने वायानाड और अमेठी दोनों से चुनाव लड़ा, लेकिन अमेठी में स्मृति ईरानी के सामने उन्हें पराजित होना पड़ा। हालांकि वायानाड की जनता ने उन्हें सांसद बनाकर दिल्ली भेजा। इस हालात में राहुल गांधी के सामने उत्तर और दक्षिण का पेंच फंसा है। दक्षिण में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस अधिक मजबूत स्थित में है। जबकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। ऐसी विषम स्थिति में राहुल गांधी वायनाड को वरीयता देते हुए देखे जा सकते हैं। यह भी सच है जब मोदी लहर में अमेठी ने उन्हें नाकारा तो वायनाड ने गले लगाया।

राहुल और प्रियंका गांधी को लगता है कि अगर भाई-बहन चुनावी जंग में अमेठी और रायबरेली से उतरते हैं तो पार्टी के प्रचार की कमान वे नहीं संभाल पाएंगे। जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान हो सकता है। क्योंकि दोनों ही पार्टी के स्टार प्रचारक है। यह बात उनकी कुछ हद तक सही भी हो सकती है। लेकिन अमेठी और रायबरेली को लावारिस छोड़ना भी यहां की जनता का अपमान होगा और गांधी परिवार की यह सबसे बड़ी सियासी भूल होगी। विपक्ष राहुल और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर चाहे जो भी नैरेटिव गढ़े लेकिन जंग छोड़कर भागना उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं की इच्छा का सम्मान करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना चाहिए।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

ShareTweetSendShare

Related News

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!
Latest News

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ
Latest News

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद
Latest News

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग
Latest News

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!
Latest News

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

Latest News

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

भारत-पाकिस्तान संघर्ष से लोगों की चिंता….भारत अपने उद्देश्यों में कितना सफल रहा, जानिए क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट!

यूपी पुलिस ने पाकिस्तान प्रेमी ’25 गद्दारों’ को किया गिरफ्तार, देश विरोधी कंटेंट प्रसारित करने वाले 40 सोशल मीडिया खाते भी बंद

सामने आई पाकिस्तान की एक और जिहादी साजिश! अब सोशल मीडिया पर कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पर हमले की कहानी गढ़ी, मामला फर्जी निकला

कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने प्रसूताओं को किया प्रेरित, नवजात बच्चियों का नामकरण किया ‘सिंदूर’, महिलाओं ने कहा- ‘बड़ी होकर नाम पर गर्व करेंगी बेटियां’

‘टैरर और टॉक, टैरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते’, PM मोदी का वो संदेश जिसने रात भर आतंक के सरपरस्तों को सोने नहीं दिया!

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies