Monday, May 19, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home उत्तर प्रदेश अवध

लखनऊ- यूपी में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की ये सीटें ऐसी जहां से नहीं चुनी गई महिला सांसद, जानिए नाम

live up bureau by live up bureau
Apr 27, 2024, 01:52 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

Lucknow News- 18 वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज और रुहेलखंड की 10 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में संभल और मैनपुरी सीटों पर साइकिल दौड़ी थी, जबकि 8 सीटों पर कमल खिला था। इन सीटों में से तीन सीटें ऐसी हैं, जहां से आज तक कोई महिला सांसद बनकर संसद नहीं पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों की बात करें तो उनमें से 34 सीटे ऐसी हैं, जहां से आज भी कोई महिला संसद की दहलीज तक नहीं पहुंच सकी है।

यह भी पढ़ें- जानें अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जनसंहार के पीछे का सच, जान गंवाने वाले 223 लोगों में 56 बच्‍चे भी शामिल

तीसरे चरण की इन सीटों पर होना है चुनाव

तीसरे चरण की 10 सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट शामिल हैं।

इन तीन लोकसभा सीटों से नही बनी महिला सांसद

आगरा, फिरोजाबाद और एटा संसदीय सीट ऐसी हैं कि अभी तक यहां से कोई महिला सांसद नही चुनी गई है। हालांकि कुछ प्रमुख राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ाया भी लेकिन हार के बाद फिर महिला को टिकट नही दिया। 2019 के चुनाव में आगरा सीट से कांग्रेस ने प्रीता हरित को मैदान में उतारा था। ये चुनाव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल ने 6,46,875 वोटों से जीता था। कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 45149 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही। आगरा के अलावा कई दूसरी सीटों पर भी महिला प्रत्याशी मैदान में थी, लेकिन किसी को जीत नसीब नहीं हुई।

आंवला से तीन बार चुनी गई महिला सांसद

पश्चिमी यूपी की अहम संसदीय सीट आंवला तीसरे आम चुनाव 1967 में अस्तित्व में आई। पहले चुनाव में कांग्रेस की सावित्री श्याम नें यहां जीत दर्ज की। 1971 के चुनाव में दोबारा कांग्रेस की टिकट पर सावित्री श्याम यहां से विजयी होकर संसद पहुंची। इस जीत के बाद साढ़े तीन दशक बाद 2009 के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने जीत का झंडा गाड़ा। मेनका गांधी की जीत के बाद अब तक कोई महिला प्रत्याशी यहां जीत नहीं सकी। 2014 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य मैदान में उतरी और तीसरे नंबर पर रही। वहीं, 2019 में बसपा की टिकट पर रुचिवीरा ने अपनी किस्मत आजमाई। रुचिवीरा दूसरे स्थान पर रही। 2009 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

संभल में 1989 के लोकसभा चुनाव से नही बनी कोई भी महिला

संभल संसदीय सीट 1977 में अस्तित्व में आई। इस सीट पर हुए पहले चुनाव में भारतीय लोकदल उम्मीदवार शांति देवी ने कांग्रेस के जुगल किशोर को लगभग 1 लाख 33 हजार वोटों के बड़े अंतर से परास्त किया। 1980 के चुनाव में शांति देवी जनता पार्टी सेक्यूलर की टिकट पर मैदान में उतरी। ये चुनाव कांग्रेस आई के प्रत्याशी बिजेंद्र पाल ने जीता। 1984 में शांति देवी ने कांग्रेस की टिकट पर यहां से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अब तक कोई महिला उम्मीदवार संभल से सांसद नहीं बनी।

बरेली से 1984 से नहीं चुनी गई कोई भी महिला सांसद

बरेली की बात करें तो अब तक हुए 17 आम चुनाव और एक उपचुनाव में दो बार महिला प्रत्याशी जीतने में सफल रही। 1981 में कराए गए उपचुनाव में पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम अबीदा अहमद कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं और विजयी रहीं। आबिदा बेगम को इस सीट पर पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ। 1984 के आम चुनाव आबिदा बेगम ने कांग्रेस आई की टिकट पर चुनाव लड़ा। आबिदा बेगम ने भाजपा के संतोष कुमार गंगवार को परास्त कर जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अब तक बरेली से कोई महिला उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सकी।

इन 4 लोकसभा सीट से मात्र एक बार जीत सकीं महिला प्रत्याशी

हाथरस, मैनपुरी, बदायूं और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से एक-एक बार महिला प्रत्याशियों को वोटरों ने विजय माला पहनाई। हाथरस सुरक्षित सीट पर 2009 के आम चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल से उम्मीदवार सारिका सिंह ने जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा-रालोद का गठबंधन था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई तो 2022 में यहां पर उपचुनाव कराया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराकर जीत दर्ज की। मैनपुरी संसदीय सीट के इतिहास में डिंपल यादव को पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल है। 2019 के चुनाव में बदायूं सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ संघप्रिया गौतम ने सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को हराकर पहली महिला सांसद बनने का श्रेय प्राप्त किया। फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट 2009 में अस्तित्व में आई। पहले चुनाव में बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने जीत हासिल की। इसके बाद अब तक कोई महिला सांसद यहां से जीत नहीं सकी।

Tags: Loc Shabha ElecetionUttar Pradesh
ShareTweetSendShare

Related News

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ
Latest News

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद
Latest News

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग
Latest News

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

यूपी पुलिस ने पाकिस्तान प्रेमी ’25 गद्दारों’ को किया गिरफ्तार, देश विरोधी कंटेंट प्रसारित करने वाले 40 सोशल मीडिया खाते भी बंद

कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने प्रसूताओं को किया प्रेरित, नवजात बच्चियों का नामकरण किया ‘सिंदूर’, महिलाओं ने कहा- ‘बड़ी होकर नाम पर गर्व करेंगी बेटियां’
Latest News

कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने प्रसूताओं को किया प्रेरित, नवजात बच्चियों का नामकरण किया ‘सिंदूर’, महिलाओं ने कहा- ‘बड़ी होकर नाम पर गर्व करेंगी बेटियां’

Latest News

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

केंद्र सरकार से तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज को लगा झटका, रद्द किया गया सुरक्षा अनुबंध, भारत में ये कंपनियां भी दे रही इसी तरह की सेवाएं!

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: UP CM डैशबोर्ड; अप्रैल 2025 रैंकिंग में महाराजगंज शीर्ष पर, आखिर कैसे होती है रैंकिंग? जानें सबकुछ

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

Explainer: नहीं बदला सपा का चरित्र….सत्ता में रहते हुए दलित महापुरुषों का किया था अपमान, अब सैन्य अधिकारी की जाति बताकर खड़ा किया नया विवाद

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच योगी सरकार नागरिकों को सिखाएगी सिविल डिफेंस के ‘गुर’, आपातकालीन स्थिति से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

मौकापरस्त निकला तुर्की; पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारतीयों ने कर दिया बहिष्कार, ट्रैवल-टूरिज्म से लेकर व्यापार तक सब ठप!

भारत-पाकिस्तान संघर्ष से लोगों की चिंता….भारत अपने उद्देश्यों में कितना सफल रहा, जानिए क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट!

भारत-पाकिस्तान संघर्ष से लोगों की चिंता….भारत अपने उद्देश्यों में कितना सफल रहा, जानिए क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट!

यूपी पुलिस ने पाकिस्तान प्रेमी ’25 गद्दारों’ को किया गिरफ्तार, देश विरोधी कंटेंट प्रसारित करने वाले 40 सोशल मीडिया खाते भी बंद

यूपी पुलिस ने पाकिस्तान प्रेमी ’25 गद्दारों’ को किया गिरफ्तार, देश विरोधी कंटेंट प्रसारित करने वाले 40 सोशल मीडिया खाते भी बंद

सामने आई पाकिस्तान की एक और जिहादी साजिश! अब सोशल मीडिया पर कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पर हमले की कहानी गढ़ी, मामला फर्जी निकला

सामने आई पाकिस्तान की एक और जिहादी साजिश! अब सोशल मीडिया पर कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पर हमले की कहानी गढ़ी, मामला फर्जी निकला

कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने प्रसूताओं को किया प्रेरित, नवजात बच्चियों का नामकरण किया ‘सिंदूर’, महिलाओं ने कहा- ‘बड़ी होकर नाम पर गर्व करेंगी बेटियां’

कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने प्रसूताओं को किया प्रेरित, नवजात बच्चियों का नामकरण किया ‘सिंदूर’, महिलाओं ने कहा- ‘बड़ी होकर नाम पर गर्व करेंगी बेटियां’

‘टैरर और टॉक, टैरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते’, PM मोदी का वो संदेश जिसने रात भर आतंक के सरपरस्तों को सोने नहीं दिया!

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies