Moradabad News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद जनपद में 513 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने सर्वप्रथम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी सौपी। छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में बनने वाली यूनिवर्सिटी के लिए पहले चरण में 50 एकड़ भूभाग उपलब्ध कराया गया।
180 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले समय में मुरादाबाद के विश्वविद्यालय को और अधिक विकसित करके वर्ल्ड क्लास की यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र में हर कमिश्नरी में सरकारी विश्वविद्यालय का वचन था। मिर्जापुर और मुरादाबाद में सरकारी यूनिवसिर्टी के शिलान्यास के साथ यह पूरा हो गया।
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश के व्यापारी और उद्यमी अपना उद्योग और व्यापार छोड़कर भागने लगे। विकास के कार्यों में भाई भतीजावाद हावी हो गया। अराजकता का तांडव छाने लगा। देखते ही देखते उत्तर प्रदेश अपलिमिटेड प्रोटेशियल का यह प्रदेश अपनी पहचान के लिए मोहताज हो गया। यहां का नौजवान कहीं जाता था तो अपनी पहचान छुपाता था।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव: जानिए उत्तर प्रदेश की किन सीटों पर भाजपा को कड़ी मेहनत करने की पड़ेगी जरूरत
आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाईयां को प्राप्त किया है।
सीएम ने कहा कि हम विकास की बात करें और उसमें शिक्षा और स्वास्थ्य की चर्चा न करें यह तो मजाक होगा। उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने सबसे पहले शिक्षा की व्यवस्था को बिगाड़ा। स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। व्यापारी और बेटी को असुरक्षित कर दिया। प्रदेश में दंगे होने लगे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, डा. हरि सिंह ढिल्लो, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा आदि रहे।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव: जानिए उत्तर प्रदेश की किन सीटों पर भाजपा को कड़ी मेहनत करने की पड़ेगी जरूरत
सपा सांसद रामजीलाल सुमन को मिला दलित संघठन का साथ, करणी सेना की चेतावनी पर कही ये बात !