हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य मेवात क्षेत्र के नूहं में को भाजपा की जिला प्रमुख गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। नूहं के खेडला मोड़ के पास मुस्लिमों ने इस यात्रा को रोक लिया और शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव किया, कई राउंड फायरिंग की और गाड़ियों में आग लगा दी।
हरियाणा के मेवात में विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा पर कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा सोमवार (31 जुलाई 2023) को हमला कर दिया गया। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएँ भी शामिल थीं। उपद्रवियों ने महिलाओं को लगभग 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। महिलाओं ने मंदिर में शरण ले रखी थी, जिसे चारों तरफ में मुस्लिमों की भीड़ ने घेर लिया था, अंततः पुलिस ने उन्हें सकुशल निकाल लिया है।
मेवात के नूहं से शुरू हुई हिंसा गुरुग्राम के सोहना तक फैलने के बाद राज्य सरकार ने मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही यहाँ इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नूहं में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
वहीं, ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर इसमें हजारों की संख्या में शामिल हिंदू महिलाओं एवं उनके साथ छोटे बच्चों को घेर लिया था। ये महिलाएँ एक पहाड़ी इलाके में घिरी हुई थीं और उस इलाकों ने मुस्लिमों ने चारों तरफ से घेर रखा था। आखिर ADG ममता सिंह के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाल लिया गया।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि नूहं के एक शिव मंदिर में शरण लेने वाली लगभग 2,500 महिलाओं और बच्चों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि लोगों को ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ के सिद्धांत को याद रखना चाहिए।