– एतिहासिक किले बनेंगे हेरिटेज होटल, 90 साल की लीज पर निजी क्षेत्र को दिए जाएंगे, प्रस्ताव पर लगी योगी कैबिनेट की मुहर
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। योगी कैबिनेट ने बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि शिक्षा चयन आयोग का मुख्यालय प्रयागराज में होगा। वहीं शिक्षा चयन आयोग में 1 अध्यक्ष व कुल 12 सदस्य बनाए जाएंगे।
वही यहां प्रस्ताव में डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ है। केंद्र-राज्य 60-40% व्यय कर डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण करेंगी। 90 साल की लीज पर ऐतिहासिक इमारतें दी जाएंगी। ई-टेंडर के माध्यम से लीज पर इमारतें दी जाएंगी।
कैबिनेट ने यहां प्रस्तावों पर मुहर लगते हुए पुराने किलों को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने के परताव को भी पास कर दिया है। पुराने ऐतिहासिक किलों का मूल स्वरूप न बदलते हुए उन्हें रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल के रूप में विकसित किया जाएगा। छतर मंजिल, चुनार किला, मिर्जापुर लीज पर दिया जाएगा। भरुआ सागर किला झांसी, बरसाना जल महल मथुरा लीज पर दिया जाएगा।
इसके लिए यूपी बाटा टूरिज्म सपोर्ट पॉलिसी 2023 को मंजूरी मिली है। बुंदेलखंड का एरिया एडवेंचर स्पोर्ट एक्टिविटी हब बनेगा। इस काम में पूर्व सैनिकों को समाहित किया जाएगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि अधिनियम में संशोधन मंजूर हुई है।
वहीं दुधवा नेशनल पार्क के पास टूरिज्म एक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। पार्क के पास सिंचाई विभाग की जमीन डेवलप की जाएगी। सस्ती 5-G सेवा से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हुआ है।
सुरेश खन्ना ने मीडिया को बताए कैबिनेट के फैसले
कैबिनेट बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट बैठक में लिए निर्णयों की ब्रीफिंग दी। उन्होंने कहा ‘बदायूं-मेरठ मार्ग को टू लेन से फोर लेन किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सिंचाई विभाग की जमीन रेल विकास लिमिटेड को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने पास किया है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 40 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट के लिए जमीन से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। उत्तर प्रदेश सौर और जैव ऊर्जा नीति-2022 से जुड़ी परियोजनाओं को जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। सरकारी संस्थाओं को 1 रुपए प्रति एकड़/वर्ष और निजी संस्थाओं को 15000 रुपए प्रति एकड़/वर्ष की दर से जमीन मुहैया कराई जाएगी। रेल विकास निगम लिमिटेड को मंत्री परिषद ने मंजूरी दी।”
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी –
- घाटे में चल रहे 10 राही पर्यटक गृहों को PPP मोड़ पर संचालित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। ये 62 वर्ष के लिए लीज पर दिए जाएंगे।
- सोनौली, बटेश्वर , गोकुल गांव, कालिंजर, मथुरा, राधाकुंड, सांडी झील हरदोई, नीमसार, देवगढ़, भदोही PPP मोड़ पर होंगे संचालित।
- 75% से अधिक क्षतिग्रस्त हैरिटेज बिल्डिंग 90 वर्ष की लीज पर देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
- भूजल और वायु आधारित स्पोर्ट्स शुरू कराए जाएंगे।
- पूर्व सैनिकों को समाहित करने के लिए पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड और पर्यटन विभाग के बीच होगा MoU।
- हर जिले में एक निजी विश्वविद्यालय और मंडल में एक सरकारी विश्वविद्यालय का लक्ष्य है।
- UP में 5 निजी विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
- केंद्र के भारतीय तारमार्ग अधिनियम को अंगीकार किये जाने के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी।
- प्रदेश के प्राचीन धरोहर भवनों को एडाप्टिव रीयूज के अंतर्गत सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल पर हेरिटेज पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव मंजूर।
- पर्यटन विभाग के बंद व घाटे में चल रहे असंचालित पर्यटक आवास गृह को पीपीपी मोड पर विकसित और संचालित करने के संबंध में प्रस्ताव मंजूर।
- उत्तर प्रदेश जल आधारित पर्यटन एवं सहायक क्रीड़ा नीति 2023 के संबंध में प्रस्ताव स्वीकृत।
- तहसील सदर जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन विभाग के नाम भूमि दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव स्वीकृत।
- अयोध्या शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु 40 मेगावॉट क्षमता की सोलर विद्युत उत्पादन परियोजना की स्थापना के लिए जनपद अयोध्या में भूमि की उपलब्धता के संबंध में प्रस्ताव मंजूर।
- उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 और उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा नीति 2022 के अन्तर्गत सौर ऊर्जा परियोजनाओं, जैव ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराई जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।
- प्रदेश में वाहनों की तकनीकी स्वस्थता को सुनिश्चित किए जाने के प्रयोजनार्थ वाहनों की जांच हेतु स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) की स्थापना के लिए प्रस्तावित नई राज्य नीति के संबंध में प्रस्ताव पास।
- कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत सेंटर फॉर एडवांस्ड मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर प्रारंभ किए जाने के संबंध में प्रस्ताव मंजूर।
- पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान पार्क योजना के अंतर्गत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना एवं भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव मंजूर।
- उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग नीति 2023 का प्रख्यापान के संबंध में प्रस्ताव स्वीकृत।
- जनपद कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम 1958 का अग्रसर संशोधन करने के संबंध में प्रस्ताव मंजूर।
- बस्ती, गोंडा, मिर्जापुर एवं प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ का संयुक्त संस्थान बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव मंजूर।