58 साल के मशहूर आर्ट
डायरेक्टर नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी
कर ली। जानकारी के मुताबिक वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने मुंबई के पास
करजत इलाके में बने अपने एनडी स्टूडियो में रात 3:30 बजे फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि नितिन देसाई अपना
ज्यादा समय इसी स्टूडियो में बिताया करते थे।
नितिन देसाई बॉलीवुड की कई
फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो
जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें 4 बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम
किया था।