Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

दुनिया के वह देश जिन्होंने अपने परमाणु हथियार नष्ट किया या फिर दूसरे देशों को सौंप दिया

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

गार्ड ऑफ ऑनर देकर पाकिस्तान ने आतंकियों को दफनाया, लेफ्टिनेंट जनरल ने कबूला- ‘जिहाद है पाकिस्तानी सेना का असली मकसद’

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

Lucknow: CM योगी ने संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा- समाज की भावनाओं को शासन तक पहुंचाने में मीडिया सशक्त माध्यम

live up bureau by live up bureau
Feb 26, 2024, 02:29 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा समाज की भावनाओं को शासन तक पहुंचाने का मीडिया एक सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार भी हर न्यूज को सुझाव के रूप में देखती है। न्यूज अगर सत्य है तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोई संवेदनशील सरकार उसका संज्ञान ना ले।

हमारी सरकार हर खबर का संज्ञान लेती है, बशर्ते वह कोई प्रोपगेंडा ना हो। साथ ही साथ मीडिया के द्वारा समाज के आमजन और प्रबुद्धजनों के विचारों को भी हम मार्गदर्शन के रूप में लेते हैं, यह हमारे लिए सुझाव का कार्य करता है।

लोकतंत्र में सभी स्तंभों का अपना अलग महत्व-

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी स्तंभों का अपना अलग महत्व होता है। मीडिया की भी अपनी सशक्त भूमिका है। इसके अलग अलग स्वरूप हो सकते हैं। प्रिंट, टीवी और अब सोशल एवं डिजिटल मीडिया ने व्यवस्था को प्रभावित किया है। इन स्थितियों में प्रिंट की भूमिका को आज भी किसी भी स्थिति में कमतर करके नहीं आंका जा सकता।

इन सभी माध्यमों के अपने-अपने प्रशंसक हैं। बहुत से लोग आज भी पेपर पढ़े बिना नहीं मानते। वहीं बहुत से लोग स्मार्टफोन के जरिए डिजिटल मीडिया से जुड़े है। मीडिया का प्लेटफॉर्म कोई भी हो, आधार केवल सत्य ही होना चाहिए।

आस्था और आजीविका को पहली बार मिला सम्मान-

सीएम योगी ने ”राइजिंग UP” से आगे बढ़कर ”शाइनिंग UP” की चर्चा करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में देश में बहुत बदलाव आया है। एक ऐसा भारत जिसका दुनिया में सम्मान है, जिसकी सीमाएं सुरक्षित हैं, आंतरिक व्यवस्था नियंत्रण में हैं, जिसे वर्ल्डक्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में देखा जा रहा है। जनविश्वास सुदृढ़ हुआ है और गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज को प्राप्त हो रहा है।

व्यक्ति की आजीविका और आस्था को पहली बार सम्मान दिया गया है। सीएम ने कहा कि इस प्रदेश के बारे में लोगों की बहुत सारी अवधारणाएं थीं। 2017 से पहले यहां वर्ष में 300 से अधिक दंगे होते थे। यहां आधे वर्ष तक कर्फ्यू लगा रहता था। उद्यमी कहते थे कि जब UP में व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो पूंजी कहां से सुरक्षित रहेगी। यहां आस्था का अनादर होता था। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की व्यवस्थाएं धूलधूसरित थीं।

यहां सब कुछ वही, बस हमने कार्य संस्कृति बदली है-

सीएम योगी ने कहा कि आज यह वही प्रदेश है जहां युवा के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट है। सड़क पर रंगदारी नहीं मांगी जाती बल्कि स्ट्रीट वेंडर के लिए पीएम स्वनिधि की योजना है। अब यहां कर्फ्यू नहीं लगते बल्कि धूम धड़ाके के साथ कांवड़ यात्राएं निकाली जाती है। दंगे नहीं होते बल्कि खेलकूद की भावना से दंगल का आयोजन होता है।

हमने GDP और प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना किया है। पहले उत्तर प्रदेश देश के विकास में ब्रेकर था, आज हम ब्रेक थ्रू के रूप में जाने जा रहे हैं। यहां सबकुछ वही है, बस हमने कार्य संस्कृति बदली है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश आज प्रत्येक क्षेत्र में मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। पहले यहां उद्योग धंधे नहीं लगते थे और जो थे वो भी पलायन को मजबूर थे।

मगर, हाल ही में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के जरिए हमने 10 लाख 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारा है।

पब्लिक की संतुष्टि ही राइजिंग UP, शाइनिंग UP का आधार-

सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रदेश की पहचान कभी गड्ढों से होती थी, आज वह एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में जाना जाता है। देश के एक्सप्रेसवे का 40 फीसदी यूपी के पास है। इस वर्ष के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद देश के एक्सप्रेसवे का 55 प्रतिशत हिस्सा UP के पास होगा। पहले UP में केवल दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, आज 9 हैं और जल्द ही 10 नये एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी के करकमलों से होगा।

उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनकर उभरने लगा है। UP के पास जितनी संभावनाएं हैं उतना किसी के पास नहीं है। केवल MSME से ही हम दो लाख करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। युवा, किसान, महिला, उद्यमियों, वृद्ध, दिव्यांगजन, निराश्रित महिला के लिए योजनाओं को मिशन मोड पर आगे बढ़ाया गया है। हमने तुष्टिकरण किसी का भी नहीं किया, केवल सर्व समाज की संतुष्टि का कार्य किया है।

इसी का परिणाम आज हमारे सामने है। UP दमदार तरीके से कह सकता है कि हम भारत की इकोनॉमी का ग्रेाथ इंजन बनने का सामर्थ्य रखते हैं। पब्लिक की संतुष्टि ही राइजिंग UP, शाइनिंग UP का आधार है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से तन्मय माहेश्वरी, वरुण माहेश्वरी, डॉ इंदुशेखर पंचोली, विजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने ‘भारत टेक्स 2024’ का किया उद्घाटन, बोले- देश को ग्लोबल हब बनाएंगे

Tags: CmyogiDialogue ProgramLucknowMedia InstitutePowerful MediumUttarpradesh
ShareTweetSendShare

Related News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल
Latest News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!
Latest News

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति
Latest News

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीमा पर तनाव, सोशल मीडिया पर अफवाहें; UP में बनी ‘स्पेशल 6 टीम’, घर में बैठे दुश्मनों पर कसेगा शिकंजा
Latest News

सीमा पर तनाव, सोशल मीडिया पर अफवाहें; UP में बनी ‘स्पेशल 6 टीम’, घर में बैठे दुश्मनों पर कसेगा शिकंजा

Latest News

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

UP में पुलिस ने ‘पाकिस्तानी प्रेमियों’ को किया गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जाहिर किया था प्रेम, भेजे गए जेल

दुनिया के वह देश जिन्होंने अपने परमाणु हथियार नष्ट किया या फिर दूसरे देशों को सौंप दिया

दुनिया के वह देश जिन्होंने अपने परमाणु हथियार नष्ट किया या फिर दूसरे देशों को सौंप दिया

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

Operation Sindoor के बीच UP में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों-मदरसों-मजारों पर गरजा बुलडोजर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

गार्ड ऑफ ऑनर देकर पाकिस्तान ने आतंकियों को दफनाया, लेफ्टिनेंट जनरल ने कबूला- ‘जिहाद है पाकिस्तानी सेना का असली मकसद’

गार्ड ऑफ ऑनर देकर पाकिस्तान ने आतंकियों को दफनाया, लेफ्टिनेंट जनरल ने कबूला- ‘जिहाद है पाकिस्तानी सेना का असली मकसद’

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी की नापाक हरकत, सीज फायर के 3 घंटे बाद तोड़ा संघर्ष विराम, अभी सीमा पर है शांति

Explainer: भारत की सबसे तेज और घातक ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक मिसाइल अब लखनऊ में बनेगी, जानिए क्या होगा खास…

Explainer: भारत की सबसे तेज और घातक ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक मिसाइल अब लखनऊ में बनेगी, जानिए क्या होगा खास…

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

तनाव के बीच IMF से पाकिस्तान को कर्ज मिलना…पश्चिम की भारत विरोधी चाल तो नहीं! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

तुर्किए से भेजे ड्रोन का भारत पर अटैक करने में इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान, मलबे मिलने के बाद हुई पुष्टि, जानिए पाकिस्तान और तुर्किए के रिश्तों की गहराई!

10 मई 1857 और 2025; तब भारतीय हिन्दुत्व पर हुए हमले के बाद फिरंगियों से लड़े थे, अब आतंकियों से लड़ रहे हैं; लेकिन आज भी योद्धाओं ने हर मोर्चे पर सटीक जवाब दिया!

भारतीय सैन्य कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान सोशल मीडिया पर फैला रहा फर्जी खबरें, आर्मी दे रही साथ, PIB ने चेताया

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies