हैदरगढ़- लखनऊ के जानकीपुरम निवासी हरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी
प्रिया सिंह पर हैदरगढ़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। जानकारी के अनुसार
हरेंद्र सिंह हैदरगढ़ की नवज्योति गली में लोगों को लालच देकर धर्मान्तरण करवाता
था। सैकड़ों लोगों ने रविवार को दम्पत्ति के घर का घेराव किया। पुलिस ने दम्पत्ति
को गिरफ्तार कर उनके। पुलिस ने उनके पास से बड़ी तादाद में धार्मिक साहित्य बरामद
किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब पुलिस ने उसका कमरा खुलवाया तो हैदरगढ़ के
गंगापुर संसारा गांव के महावीर सिंह और घरकोइया गांव की दो किशोरियां शिक्षा ग्रहण
करती मिलीं। कमरे में दो बोरे बाइबिल और भारी मात्रा में ईसाई धर्म ग्रंथ और
कॉपियां मिलीं। लोगों ने आरोप लगाया कि दम्पत्ति ईसाई मिशनरी के लिए कार्य कर रहे
हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई
की जा रही है।
पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले– इससे पहले
हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के केल्हनुआ, रनापुर
व लोनी कटरा थाना क्षेत्र मंगलपुर के पास भी इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी
हैं।