Saturday, June 14, 2025
No Result
View All Result
Live UP Today

Latest News

देवी अहिल्याबाई होल्कर के किन कार्यों को समाज तक पहुंचाना चाहता है संघ, जन्म त्रिशताब्दी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचार!

भगवान बुद्ध ने भक्तों को दिया था एक मुठ्ठी धान…अब सिद्धार्थनगर के उसी ‘काला नमक चावल’ की दुनिया भर में फैलेगी सुगंध, उत्पादन बढ़ाने के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर

गाजी नहीं अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर लगेगा मेला, 20 साल पहले ही सीएम योगी ने रख दी थी नींव

देश की सेवा, अखंडता और समरसता के लिए संघ जो कर रहा है, वह किसी दूसरे संगठन ने नहीं किया: अरविंद नेताम

पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और समाज में संघ की भूमिका….कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 के समापन सत्र में संघ प्रमुख ने क्या-क्या कहा?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home उत्तर प्रदेश अवध

अखिलेश के गोरखपुर बुलडोजर भेजने वाले बयान पर CM योगी का पलटवार, कहा ‘दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। अखिलेश यादव का यह बयान बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है।

live up bureau by live up bureau
Sep 4, 2024, 01:26 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

लखनऊ: बुलडोजर एक्शन को लेकर चल रही बयानबाजी पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर  पलटवार किया है। लोकभवन में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान CM योगी ने कहा, “बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। इसके लिए हिम्मत की जरूरत होती है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग क्या बुलडोजर चलवाएंगे?”

बुलडोजर जैसी क्षमता, और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर चला सकता है…

दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे… pic.twitter.com/ZLNo022kEr

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2024

सीएम योगी ने कहा, बुलडोजर एक्शन केवल उन्हीं के लिए संभव है जिनके पास निर्णय लेने की साहस और संकल्प है। उन्होंने कहा, “सबके हाथ में बुलडोजर फिट नहीं बैठता है।” उनका यह बयान अखिलेश यादव के उस टिप्पणी के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बुलडोजर गोरखपुर की ओर मोड़ दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपराधियों और दंगाइयों के सामने झुकते हैं, वे कभी बुलडोजर एक्शन नहीं ले सकते। उन्होंने यह भी कहा कि बुलडोजर एक प्रतीक है जो कानून व्यवस्था के सुधार और अपराधियों पर कार्रवाई का संदेश देता है।

‘बुलडोजर अपराधियों पर, दर्द अखिलेश के पेट में क्यों ?’

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अखिलेश यादव के सपनों पर बुलडोजर चलाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “बुलडोजर अपराधियों पर चल रहा है, लेकिन दर्द अखिलेश के पेट में क्यों हो रहा है? उनका बुलडोजर चलाने का सपना मुंगेरीलाल और शेखचिल्ली के सपने जैसा है। अखिलेश यादव सपनों में भी बदले की भावना रखते हैं।”

राकेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अखिलेश यादव के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि DNA का फुल फॉर्म बताना उनकी खिसियाहट का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं, यही समाजवादी पार्टी का DNA है।”

अखिलेश यादव @yadavakhilesh
सच्चाई से रूबरू हो लीजिए भविष्य में @samajwadiparty के किसी भी अपने करीबी के लिए ऐसी गलती नही करना क्यों की आप के अब्बू ने कहा था लड़के है —@rakeshbjpup https://t.co/vML1FMzikt pic.twitter.com/bFXNtxcBfS

— Dinesh Tripathi (@Dineshtripthi) September 4, 2024

अखिलेश यादव का बयान: “2027 में बुलडोजर गोरखपुर की ओर”

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश यादव ने हाल ही में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। अखिलेश यादव का यह बयान बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है। सपा मुखिया ने यह बयान गोरखपुर संगठन के कामकाज की समीक्षा के दौरान दिया।

सोशल मीडिया पर DNA का फुल फॉर्म लिखा

अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर DNA का फुल फॉर्म लिखा: “DNA = Deoxyribonucleic Acid.” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के नेता आरोप लगाने से पहले फुल फॉर्म जान लेते तो अच्छा होता। उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने अरबों-करोड़ों में सांसद-विधायक की भर्ती करवाई है, उन्हें कम बोलना चाहिए क्योंकि ज्यादा बोलने वालों को ज्यादा सुनना पड़ता है।”

आरोप लगाने से पहले फ़ुल फ़ॉर्म तो जान लेते।

DNA = Deoxyribonucleic Acid

वैसे जानते होते तो भी बोल न पाते।

अरबों-करोड़ों में सांसद-विधायक की भर्ती करवानेवाले लोग, जितना कम बोलें उतने में ही उनकी इज़्ज़त है।

ज़्यादा बोलने वालों को ही, ज़्यादा सुनना पड़ता है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 4, 2024

समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगा है गंभीर आरोप

हाल ही में समाजवादी पार्टी के दो नेताओं पर बलात्कार का आरोप लगा है। पहला मामला अयोध्या का है, जहां सपा नेता मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। वे बार-बार इस घिनौने कृत्य को अंजाम देते रहे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अवैध जमीन पर बनी बेकरी पर भी बुलडोजर चलाया गया है। इसके अलावा कन्नौज में सपा के एक नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव भी रेप के मामले में जेल में है। नवाब सिंह पर 15 साल की एक लड़की से रेप करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: 69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने BJP प्रदेश अध्यक्ष के आवास का घेराव किया

Tags: buldozerCm YogiUttar PradeshYogi Adityanath
ShareTweetSendShare

Related News

13 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें
Videos

13 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

13 जून 2025: आज की बड़ी खबरें
Videos

13 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

12 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें
Videos

12 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

12 जून 2025: आज की बड़ी खबरें
Videos

12 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

भगवान बुद्ध ने भक्तों को दिया था एक मुठ्ठी धान…अब सिद्धार्थनगर के उसी ‘काला नमक चावल’ की दुनिया भर में फैलेगी सुगंध, उत्पादन बढ़ाने के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर
Latest News

भगवान बुद्ध ने भक्तों को दिया था एक मुठ्ठी धान…अब सिद्धार्थनगर के उसी ‘काला नमक चावल’ की दुनिया भर में फैलेगी सुगंध, उत्पादन बढ़ाने के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर

Latest News

13 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

13 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

13 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

13 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

देवी अहिल्याबाई होल्कर के किन कार्यों को समाज तक पहुंचाना चाहता है संघ, जन्म त्रिशताब्दी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचार!

देवी अहिल्याबाई होल्कर के किन कार्यों को समाज तक पहुंचाना चाहता है संघ, जन्म त्रिशताब्दी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचार!

12 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

12 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

12 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

12 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

भगवान बुद्ध ने भक्तों को दिया था एक मुठ्ठी धान…अब सिद्धार्थनगर के उसी ‘काला नमक चावल’ की दुनिया भर में फैलेगी सुगंध, उत्पादन बढ़ाने के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर

भगवान बुद्ध ने भक्तों को दिया था एक मुठ्ठी धान…अब सिद्धार्थनगर के उसी ‘काला नमक चावल’ की दुनिया भर में फैलेगी सुगंध, उत्पादन बढ़ाने के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर

11 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

11 जून 2025: आज शाम की बड़ी खबरें

11 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

11 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

गाजी नहीं अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर लगेगा मेला, 20 साल पहले ही सीएम योगी ने रख दी थी नींव

गाजी नहीं अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर लगेगा मेला, 20 साल पहले ही सीएम योगी ने रख दी थी नींव

09 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

09 जून 2025: आज की बड़ी खबरें

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Peak Media Private Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies